प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कुंडा। कोतवाली के दरोगा दुर्गेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। पासपोर्ट की जांच के दौरान आवेदक मो. कलीम पुत्र नसीर अहमद, माता तकदिरुन निशा निवासी सुभाष बिहार नार्थ घौंजा दिल्ली है। इसमें जन्मतिथि 12 मार्च 1977 है। एक पासपोर्ट जो एक दिसंबर 2016 को जारी किया गया है जिसमें आवेदक का नाम मोहद कलीम पिता का नाम मोहद नसीर माता का नाम तकदीरुन निशा पत्नी का नाम शब्बो बानो निवासी 452 नौंरंगा बाद जमेठी कुंडा है। उसमें जन्म तिथि 12 मार्च 1982 है। आवेदक ने दोनों पासपोर्ट में आवेदक कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट तैयार कराया। जिसमें आवेदक, पिता, माता, पत्नी के नाम में भिन्नता है जो अपराध है। दरोगा दुर्गेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद कलीम निवासी नौरंगाबाद जमेठी कुंडा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओ ...