फर्जी अभिलेखों से जमानत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी अभिलेखों के आधार पर अभियुक्तों की जमानत कराने वाले एक आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कई मुहरें, आधार कार्ड, खतौनी सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार उसने पांच जिलों में गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध 18 अभियुक्तों की जमानत कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में फर्जी जमानतदारों और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमानत कराने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर कोतवाली में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में सामने आया कि कुछ लोग आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गंभीर आपराधिक मामलों में बंद अभियुक्तों की जमानत फर्जी दस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.