खगडि़या, फरवरी 23 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के चित्रगुप्तनगर पुलिस ने रविवार को न्यायालय से फर्जी अभियुक्त व दो बेलर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत धर्मपुर बन्नी गांव निवासी विशुनदेव सिंह, उसकी पत्नी लुखो देवी व 20 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह सिविल जज शशांक कुमार के न्यायालय में दीपक कुमार बीएनएस के अन्तर्गत दाखिल शपथ पत्र पर न्यायालय के द्वारा जांच के क्रम में संदेह होने पर साइबर थाना को सत्यापन के लिीए निर्देशित किया गया। सत्यापन के क्रम में सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम राजेश कुमार पिता विशुनदेव सिंह, धर्मपुर-बन्नी व थाना-महेशखूंट बताया। इसके बाद फर्जी पाए जाने पर उसके साथ जमानत...