कन्नौज, मार्च 2 -- तालग्राम, संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर थमाकर 1.85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंदौआ निवासी भूप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसे बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपित ने उससे एक लाख 85 हजार रुपये कई किश्तों में ले लिए। इसके बाद उसे एक अपॉइंटमेंट लेटर भी दिया गया। पीड़ित के अनुसार ज्वाइनिंग की तिथि मिलने पर जब वह बताए गए पते पर पहुंचा तो वहां संबंधित कंपनी का कोई कार्यालय नहीं मिला। इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने आरोपित के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन ...