फर्जी अधिवक्ता ने कोर्ट परिसर में युवक को धमकाया
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। हत्या के मुकदमे में पैरवी करने पहुंचे तेलियरगंज निवासी नीरज यादव को एक फर्जी अधिवक्ता ने कोर्ट परिसर में मुकदमे की पैरवी छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। मामला बढ़ने पर फर्जी अधिवक्ता को पकड़ लिया गया।नीरज यादव के मुताबिक वह 2023 में थरवई थाना क्षेत्र में हुई अपने भाई की हत्या के मुकदमे की पैरवी के लिए शनिवार को कचहरी आया था। आरोप है कि अदालत पहुंचने के दौरान सीढ़ियों के पास अधिवक्ता के ड्रेस में प्रतापगढ़ के फतनपुर थानांतर्गत रामपुर गौरा निवासी मुलायम यादव उर्फ अमर सिंह मिला। उसने मुकदमे की पैरवी बंद करने का दबाव बनाया तथा जेब में रखा कट्टा उसके सीने पर सटाकर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता व फर्जी मुंशी के खिलाफ चलाया गया सघन चेकिंग अभियान नीरज के शोर मचाने पर मुलायम यादव को पकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.