मिर्जापुर, जून 4 -- चुनार। तहसील परिसर में फर्जी अधिवक्ताओं की पहचान के लिए बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। नव युवक अधिवक्ता समिति के नेतृत्व में बार काउंसिल के निर्देश पर अधिवक्ताओं के रजिस्ट्रेशन, सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) और परिचय पत्रों की जांच की गई। अभियान के दौरान बार पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के चैंबर और सीटों पर पहुंचकर परिचय पत्रों का सत्यापन किया। जांच शुरू होते ही कुछ ऐसे लोग, जो अधिवक्ता की वेशभूषा में परिसर में मौजूद थे, वहां से निकल गए। इससे तहसील परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। बार अध्यक्ष शिवशंकर सिंह एडवोकेट ने बताया कि बार काउंसिल के निर्देश पर फर्जी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए यह अभियान चलाया गया है। यह भी पढ़ें- फर्जी अधिवक्ताओं और मुंशियों की हुई जांच उन्होंने कहा कि अधिवक्ता के रूप में अवैध...