फर्जी अधिकारी बनकर लूटने वाले दबोचे
फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- पलवल, अजित कुमार। फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर लोहा-सरिया से भरे ट्राला को लूटने और चालक का अपहरण करने के मामले का सीआईए पलवल ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सरिया से लदा ट्राला, वारदात में प्रयुक्त वाहन, दो मोबाइल और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं। दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
घटना का विवरण सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 10 सितंबर की रात झारखंड से गुरुग्राम जा रहा करीब 41.4 मीट्रिक टन सरिया लदा ट्राला सेक्टर-2 मोड़, सोहना रोड के पास पहुंचा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बोलेरो में सवार पांच बदमाशों ने खुद को सेल टैक्स अधिकारी बताकर ट्राला रुकवा लिया। बदमाशों ने चालक मुबारक खान से मारपीट कर मोबाइल व पर्स छीन लिया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.