कोटा, मई 4 -- राजस्थान में एक फर्जी अधिकारी को जूता चटवाने का मामला सामने आया है। वह खुद को ग्रामीण विकास अधिकारी बताकर योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर महिलाओं से पैसे वसूल रहा था। इसी दौरान गांववालों ने उसे पकड़ लिया और सजा के नाम पर उससे 3 बार जूता चटवाया। राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव में एक युवक को कथित तौर पर महिलाओं को धोखा देते हुए पकड़े जाने के बाद सजा के तौर पर जूते का तला चाटने के लिए मजबूर किया गया। युवक खुद को अधिकारी बताकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का फायदा और पीएम आवास योजना के तहत घर मंजूर करवाने का लालच देकर उनसे पैसे वसूल रहा था। गांव वालों ने अपनी ओर से सजा देने के बाद में युवक को छोड़ दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया। यह घटना रविवार दोपहर को तब सामने आई जब इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो ग...