बदायूं, मार्च 23 -- पानी प्लांट पर खुद को अधिकारी बताकर पहुंचे दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। कागजात मांगने पर शक गहराया तो लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया, जहां पूछताछ में दोनों अपनी पहचान बदलते रहे और मामला संदिग्ध बना हुआ है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा गांव का है। यहां रविवार को एक पानी प्लांट पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और खुद को अधिकारी बताते हुए जीएसटी नंबर व अन्य कागजात मांगने लगे। प्लांट मालिक को उनकी बातों पर शक हुआ तो मौके पर गहमागहमी का माहौल बन गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। संदेह गहराने पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की, जिस...