आरा, अगस्त 28 -- -तीसरी मेरिट लिस्ट से नामांकन की रफ्तार धीमी,आज से तेजी की उम्मीद आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सत्र 2026-30) की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दी है। तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हालांकि, नामांकन की रफ्तार अभी धीमी है। अब तक करीब तीन हजार विद्यार्थियों का ही एडमिशन अपडेट हो पाया है, जबकि तीसरी मेरिट लिस्ट में कुल 9,600 विद्यार्थियों का नाम जारी किया गया है। तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने से पहले विद्यार्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया गया था। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नामांकन नहीं करा पाने वाले कई विद्यार्थियों ...