हरदोई, सितम्बर 25 -- बेहटा गोकुल। साकाहा गांव में फर्जी हाईस्कूल अंकपत्र के आधार पर करीब 26 साल से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के पद पर नौकरी करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई। शिकायत आरोपी की देवरानी राजरानी ने की थी। आरोप है कि वर्ष 2000 में चयन के समय आरोपी के पति ग्राम प्रधान थे। राजरानी ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में अपनी जेठानी कमला सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह पर फर्जी अंकपत्र लगाकर साकाहा प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्त्री के पद पर चयनित होने का आरोप लगाया था। जांच के लिए 28 अक्तूबर 2025 को प्रधानाचार्य शिव शंकर हरण महाविद्यालय, साकाहा को हाईस्कूल अंकपत्र के सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया। प्रधानाचार्य ने 15 नवंबर 2025 को दी आख्या में बताया कि 1988 के अनुक्रमांक 31045 पर कमला सिंह के स्थान पर...