मुरादाबाद, जुलाई 18 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम सुंदर नगर पसियापुरा पदार्थ निवासी पूरन सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव की एक आंगनबाड़ी सहायिका पर फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पूरन सिंह का कहना है कि संबंधित आंगनबाड़ी सहायिका ने नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए शैक्षिक अभिलेखों में अनियमितता की। उनका दावा है कि पूर्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत किए जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जनता इंटर कॉलेज, गोपीवाला से अंकपत्रों का सत्यापन कराया गया था। सत्यापन के दौरान अंकपत्र में दर्ज अंकों और विद्यालय के मूल अभिलेखों में अंतर सामने आया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित रूप से फर्जी अ...