उरई, अप्रैल 20 -- माधौगढ़, संवाददाता। तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक सहायक अध्यापक पर फर्जी अंकतालिकाओं के आधार पर पिछले करीब 16 वर्षों से नौकरी करने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है और शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। रामपुरा जागीर निवासी आशुतोष कुमार ने मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) झांसी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक सहायक अध्यापक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित शिक्षक द्वारा हाईस्कूल की अंकतालिकाओं में जन्मतिथि में हेरफेर कर नौकरी प्राप्त की गई, जो नियमों के विरुद्ध है। आरोपी की दो अलग-अलग जन्मतिथियों, मार्कशीट व नाम के आधार पर न...