बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। कोई गैंग फास्टैग में फर्जीवाड़ा कर रहा है, जो दूसरे जिलों के वाहनों के फास्टैग का क्लोन तैयार दूसरे वाहनों में लगा रहा है। एक दो नहीं मंडल में 17 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर में खड़े वाहन का टोल कासगंज, आगरा, कानपुर, मथुरा, दिल्ली में कट गया। इसकी शिकायतें पुलिस, बैंक, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस से की गई हैं। ओवरलोडिंग के लिए फर्जीवाड़ा करके नंबर प्लेट बदलने के मामले अक्सर ही आते हैं, जिसमें वाहन पर दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगाकर टोल प्लाजा पर कैश देकर निकल जाते हैं। बरेली में इस तरह की करीब 25 शिकायतें पहुंचीं। जब ओवरलोडिंग में चालान हुआ तो ट्रांसपोर्टर टोल पर पहुंचे। वीडियो, फुटेज निकलवाए तो मामला खुला। आरटीओ के यहां प्रार्थन पत्र देकर निस्तारण कराया गया। अब नए मामले सामने आए ...