गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से लोन लेने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मेसर्स टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। कंपनी के सहायक प्रबंधक (कानूनी) अमन गौतम ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत फर्जी और शून्य विक्रय पत्र तैयार कर कंपनी को गुमराह किया। इसके बाद कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करीब 60 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया गया। आरोप है कि लोन की रकम प्राप्त करने के बाद किस्तों का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत के मुताबिक यह मामला वर्ष 2018 से जुड़ा हुआ है, जिसमें संपत्ति की खरीद-फरोख्त के नाम पर फर्जी महिला के जरिए विक्रय पत्र कराया गया। बाद में जांच में सामने आय...