फतेहपुर, अप्रैल 9 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव में स्थित जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे हड़पने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कई लोगों पर साजिश के तहत कूटरचना कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप है। प्रयागराज के दरियाबाद निवासी सैयद मोहम्मद अफसर उर्फ चाँद बाबू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम छीमी परगना हथगांव स्थित उनकी पैतृक कृषि भूमि को धोखाधड़ी से हड़प लिया गया है। आरोप लगाया कि ओमप्रकाश पुत्र रामसेवक और रवीन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण बरईन का पुरवा मजरे छीमी व नागेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी सनगांव ने मिलकर उनके पिता स्वर्गीय मोहम्मद अजहर के नाम पर एक काल्पनिक व्यक्ति "चाँद मियां" तैयार किया और फर्जी आईडी बनाकर गाटा भूमि उस ...