विकासनगर, दिसम्बर 13 -- सेलाकुई, संवाददाता। दयानंद शिक्षा संस्थान के अधिकृत प्रतिनिधि ने ग्राम हरिपुर में स्थिति करोड़ों की भूमि फर्जीवाड़ा कर बेच दी। बाद में संस्था की शिकायत के बाद तहसीलदार विकासनगर ने आरोपियों के पक्ष में की गई दाखिल खारिज को रद कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने फजीवाड़े में शामिल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि संस्थान के एक अन्य अधिकृत प्रतिनिधि विजयंत कुमार सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ए-327 रोहिणी सेक्टर-पांच ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि दयानंद शिक्षा संस्थान पंजीकृत संस्था है। बताया कि संस्था के स्वामित्व में 8.38 एकड़ भूमि ग्राम हरिपुर सेलाकुई में स्थित है। बताया कि प्रकाश नौटियाल पुत्र स्व. केएन नौटियाल निवासी शास्त्री नगर कानपुर पहले संस्था का अधिकृत प्रतिनिधि ...