जौनपुर, जनवरी 10 -- खेतासराय। फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के सहारे जमीन दर्ज कराने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक मामले में मूल आदेश दिनांक 25 अप्रैल 2018 में कूटरचना कर फर्जी आदेश तैयार किया गया और उसे 29 सितंबर 2018 को राजस्व अभिलेखागार जौनपुर में दाखिल कर दिया गया। जांच में पता चला कि प्रस्तुत दस्तावेज न्यायालय का वास्तविक आदेश नहीं था। पुलिस के अनुसार चकबंदी अधिकारी लवलेश मिश्रा की तहरीर पर गयासुद्दीन, तत्कालीन न्यायाय लिपिक चकबंदी अधिकारी बदलापुर, तत्कालीन आरके राजस्व अभिलेखागार जौनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ प्रदीप सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.