लखनऊ, सितम्बर 13 -- लखनऊ, संवाददाता। अधिवक्ता के आधार कार्ड में फर्जी पता अपडेट कर फाइनेंस पर बाइक और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने परिचित और उसके भांजे के खिलाफ चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार चिनहट नया हरदासी खेड़ा, मटियारी निवासी अधिवक्ता अमित कुमार पाल ने तहरीर दी है कि वर्ष 2016 में उनकी दोस्ती हरदोई निवासी पंकज कुमार शुक्ला से हुई थी। आरोप है कि पंकज ने भांजे विनीत त्रिपाठी के साथ मिलकर उनके आधार कार्ड में करीब छह बार केवाईसी के जरिए बायोमेट्रिक अपडेट कराया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के मुताबिक इस दौरान विनीत के आधार में हाउस नंबर 113, देवा रोड, मटियारी, चिनहट का पता दर्ज करा दिया। इसी पते के आधार पर दोनों ने फाइनेंस पर लैपटॉप, वाशिंग मशीन, मोबाइल और दो महंगी बाइक खरीद लीं। एक बाइक र...