फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर में एक ही संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग तीन बैंकों से दो करोड़ चार लाख रुपये का ऋण लेकर बैंकों को मोटी चपत लगा दी गई। इस मामले में दंपत्ति का नाम सामने आया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बुधवार को बैंक मैनेजर संतोष अग्रवाल की शिकायत पर आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 के सितंबर माह में मूल रूप से बहादुरगढ़ के सेक्टर-नौ हाल सेक्टर-28 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फरीदाबाद निवासी रेनू डायलानी और उनके पति विनय कुमार भाटिया ने दो करोड़ करोड़ रुपये का गृह ऋण लिया था। यह ऋण दोबारा से खरीदी गई एक संपत्ति के आधार पर लिया गया था। इस संपत्ति को संपत्ति मालिक राज कुमार वाधवा का बेटा बताकर बेच दिया गया था। जांच के दौरान बड़...