मेरठ, दिसम्बर 23 -- हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में लाखों की धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा हुआ है। मरीज के बिना भर्ती हुए या फिर संबंधित बीमारी के बिना पूरी केस हिस्ट्री बनाई गई और ऑपरेशन दिखाकर लाखों का बिल बनाकर फाइलें कंपनी को भेज दी गई। इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को शक हुआ तो जांच कराई गई। एसपी सिटी शिकायत दी गई,जिसके बाद शुभकामना हॉस्पिटल के दो मालिक, उपचार करने वाली डॉक्टर रचना और पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल लोधी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ में बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ब्रांच मंगल पांडेनगर में है। मेरठ की शुभकामनाएं हॉस्पिटल से तीन मरीज राजीव अरोड़ा, कपिल जैन और नेहा के कैशलैस इंश्योरेंस क्लेम की फाइलें कंपनी ऑफिस पहुंची थी। क्रॉस चेक के लिए कंपनी की जांच में खुलासा हुआ मरीज तो अस्पताल में भर्ती ही नहीं हुए। दिल्ली निवासी कपि...