गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र में वाहनों की खरीद फरोख्त के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तमिलनाडु और गुजरात से चोरी हुई कारों को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तमिलनाडु के अरियालुर के सामीनाथन भोवापुर में रहते हैं। वह वाहनों की खरीद फरोख्त करते हैं। सामीनाथन के अनुसार, मई 2025 में उनकी मुलाकात शिवा और विजय कुमार से हुई थी। आरोप है कि शिवा और विजय कुमार ने उनकी मुलाकात अभिलाष सिंह और अन्य से भी करवाई। तीनों ने कारों के कागज दिखाकर वाहन बेचे। खरीदी गई अधिकतर कारों का भुगतान विनय नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में कराया गया, जबकि कुछ रकम शिवा के खाते में डाली गई।पीड़ित के अनुसार बीते दिनों कुछ लोग खुद को फाइनेंसर बताते हुए उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.