सहारनपुर, नवम्बर 10 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में फर्जी आईटीसी क्लेम कर 13.97 करोड़ रुपये जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। मामले में राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने कोतवाली सदर बाजार में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य कर विभाग में खंड सात के सहायक आयुक्त ने दर्ज कराए मामले में बताया कि फर्म नंदिनी ओवरसीज के नाम से पंजीकृत है। फर्म का कार्यालय मिशन कम्पाउंड में दिखाया गया है। जांच में पाया गया कि फर्म का पंजीयन मनोज निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली ने कराया था, जिनका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब में है। आरोप है कि आरोपी मनोज ने अन्य फर्मों के साथ मिलीभगत कर बोगस बिलिंग के माध्यम से फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम किया। सरकार को दो करोड़ सात लाख रुपय...