बरेली, अक्टूबर 4 -- मिट्टी-कोयला से खाद बनाने के मामले में पुलिस को फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री के मालिक आयुष अग्रवाल की तलाश है। इस मामले में पुलिस आयुष को गिरफ्तार करेगी। जिला कृषि अधिकारी की ओर से कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमें में विवेचना के दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले मैनेजर और गोदाम इंचार्ज का भी नाम खोला जाएगा। गुरुवार रात को बुखारा मोड स्थित आयुष्मान फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिट में सीओ प्रथम, कैंट पुलिस और जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ छापा मारा। वहां मिट्टी-कोयला से खाद बनाने की शिकायत मिली थी। टीम को मौके पर 1200 खाद की बोरियां मिली। काफी बड़ी संख्या में मिट्टी और कोयला मिला। खाद संबंधी कच्चा मेटिरयल काफी मात्रा में पाया गया। 950.00 बैग अनुदानित यूरिया उर्वरक (आरसीएफ) एवं 250.00 बैग आयुष्मान फर्टिलाइजर प्रा०लिo...