फरेन्दा विधायक के नेतृत्व में लक्ष्मण निषाद के घर पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
बस्ती, जुलाई 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना गांव में भूमि विवाद को लेकर लक्ष्मण निषाद की हत्या के मामले में रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने फरेन्दा विधानसभा से विधायक वीरेन्द्र चौधरी, आलोक प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेन्द्र निषाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य आदि ने पीडित परिवार से मिलकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। यदि प्रशासन सक्रिय होता तो लक्ष्मण निषाद को बचाया जा सकता था। अब हत्या हो जाने के बाद पुलिस उस पर लीपापोती कर रही है। सत्तारूढ भाजपा के लोग चुप्पी साधे हुये हैं।उन्होंने बताया कि लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.