महाराजगंज, जनवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के बड़े भाई के ब्रह्मभोज में शामिल होने पहुंचे थे। फरेंदा में पहली बार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दक्षिणी बाईपास पर कांग्रेसियों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष गाड़ियों के काफिले के साथ ओवरब्रिज होते हुए आंबेडकर तिराहा होकर विष्णु मंदिर होते हुए उत्तरी बाईपास से आगे बढ़ते हुए विधायक के गांव सिंहपुर अयोध्या गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आलोक प्रसाद, त्रिभुवन मिश्रा, बबलू सिंह, अवनीश पाल, झिनकू चौधरी, जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनारायण, गोपाल शाही, विनोद सिंह, राजेश मौर्या, कपिल देव शुक्ला, ...