कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी महासमिति कोडरमा के तत्वावधान में कोडरमा बाजार में आयोजित झंडा मिलन समारोह सह शौर्य प्रदर्शन प्रतियोगिता में विभिन्न अखाड़ा समितियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अखाड़ा समितियों से जुड़े खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और भाला जैसे पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का आकर्षक प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान आयोजित झांकी प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में फरेंदा रामनवमी समिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं लोचनपुर की टीम दूसरे, इंदरवा तीसरे और गिरिडीह रोड की अखाड़ा समिति चौथे स्थान पर रही।कार्यक्रम में खिलाड़ियों एवं विभिन्न रामनवमी पूजा अखाड़ा समितियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय...