फरीदाबाद, मई 14 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद,धनंजय चौहान। शहर में सरकार की तरफ से फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है। प्रदेश सरकार ने यह फैसला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और तैयार परिसंपत्तियों को संबंधित विभागों को सुचारू रूप से हस्तांतरित करने के उद्देश्य से लिया है।

परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को चंडीगढ़ में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति (एसएलएचपीएससी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें फरीदाबाद और करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप यह ...