फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके लिए अलग-अलग इलाकों में चल रही लगभग 750 अवैध डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को बल्लभगढ़ इलाके से अभियान शुरू कर तीन डेयरियों का चालान किया। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ लखानी चौक, सारन गांव के आसपास अवैध रूप से चल रहीं 50 से अधिक मीट की दुकानों को सील कर दिया। वहीं कुछ को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। नगर निगम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्मार्ट सिटी में 750 से अधिक डेयरियां चल रही हैं। सबसे ज्यादा संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी के साथ ही सेक्टर-22, 25, 55 में संचालित हैं। लोगों का आरोप है डेयरी संचालक गाय-भैंस का दूध बेच कर पैसा कमात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.