रामपुर, फरवरी 10 -- रामपुर। छात्र की हत्या के बाद तहरीर लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया था कि फरीदाबाद से विवाद शुरू हुआ विवाद भाई की हत्या तक पहुंच गया। आरोपियों ने रंजिशन उसकी हत्या कर दी। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मृतक के पिता ने बताया था कि उसके बड़े बेटे हरियाणा के फरीदाबाद में कार्ये करते है। वहीं पर उसके भतीजे भी काम करते थे। आरोप लगाया था कि फरीदाबाद में कुछ माह पहले विवाद हो गया था। जिसमे आरोपियों ने उसके बड़े बेटे के साथ मारपीट की थी। इसकी जब घर पर शिकायत की तो आरोपी रंजिश रखने लगे थे। वह आए दिन रंजिश के चलते विवाद करते थे। आरोप लगाया था कि उसी रंजिश के चलते चारों ने हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.