फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद में बदमाशों पर निगरानी करने और वारदात से पहले ही उन्हें दबोचने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने क्राइम इंटेलिजेंस मॉडल के तहत जघन्य वारदातों में शामिल 3,499 बदमाशों का डिजिटल ब्योरा ( रिकॉर्ड) तैयार किया है। यह डेटा 10 वर्ष में सक्रिय रहे बदमाशों का तैयार किया गया है। 617 अपराधियों का सत्यापन भी किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि इस निगरानी व्यवस्था से पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिस द्वारा तैयार किए गए इस डिजिटल डेटाबेस में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, झपटमारी, रंगदारी और आर्म्स ऐक्ट जैसे गंभीर मामलों में शामिल बदमाशों का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसमें उनके घर, संपर्कों और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी शामिल की जा रही है। बदमाशों का डेटा तैयार होने के बाद पुलिस ने बदमाशों के घर ज...