फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद में विकसित हो रहे अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन जारी है। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से बुधवार को साहूपुरा में अवैध रूप से बस रही कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी के अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों ने विरोध किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कर दिया। डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग को काफी दिनों से साहूपुरा में अवैध कॉलोनी बसने की सूचना मिल रही थी। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में कॉलोनियों के विकास शुल्क का ब्याज माफ करने की तैयारी सूचना के आधार पर पिछले दिनों विभाग ने टीम भेज कर जांच गई। लोगों को नोटिस कर अवैध निर्माणों को खुद कर...