फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद के एनआईटी 3 स्थित सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में खराब ट्रैफिक लाइटों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। फरीदाबाद नगर निगम की ओर से मस्जिद मोड से सैनिक कॉलोनी चौक तक खराब ट्रैफिक लाइटें को बदला जाएगा। साथ ही डिवाइडर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। अगले महीने योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। मस्जिद मोड से सैनिक कॉलोनी चौक करीब तीन किलोमीटर लंबी है। यह सड़क फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड को जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाती है। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक का भारी दबाव होता है। खासकर व्यस्त समय में सड़क पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है।कई जगहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ीं मौजूदा समय में इस रोड पर कई जगहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं या फिर पुरानी हो चुकी हैं, जिससे अक्सर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रह...