फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद के सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसाइटी के लोग लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। मंगलवार शाम सोसाइटी में साइकिल चला रहे 10 साल के पार्थ पर 7 से 8 लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में पार्थ के पूरे शरीर में 50 से अधिक घाव हैं। सोसाइटी के लोग उपचार के लिए तुंरत बच्चे को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त हालत गंभीर होने पर बच्चे को उपचार के लिए सेक्टर-21ए स्थित निजी अस्पताल में भर्तीं करवाया। जहां बुधवार को कुत्ते के काटने से घायल बच्चे के सिर की सर्जरी की गई। यह भी पढ़ें- घर के अंदर 3 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सोसाइटी के लोगों का दावा है कि पिछले कुछ महीनों में बच्चों और बड...