फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद में मुजेसर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक अवैध कब्जों को ढहा दिया गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद नगर निगम और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान मकानों के साथ फाटक के सामने की सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया गया। नेशनल हाईवे से मुजेसर को जोड़ने वाली इस सड़क से रोजाना हजारों लोग पैदल, दुपहिया और भारी वाहनों के साथ गुजरते हैं। मुजेसर के आसपास सेक्टर-24 और 25 का औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। इसके अलावा सेक्टर-22, 23 और संजय कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। फाटक बंद होने की स्थिति में वाहनों का दबाव हार्डवेयर चौक, बाटा पुल और अजरौंदा-नी...