फरीदाबाद, फरवरी 28 -- हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक बैंक के लॉकर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में सेक्टर-16 में रहने वाले एक कारोबारी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में उन्होंने सेक्टर-15 पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। पीड़ित का नाम जोगेंद्र नाथ मेहता है, पुलिस को दी अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि सेक्टर-15 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पिछले लगभग 20 सालों से उनका खाता है और यहीं पर उन्होंने एक लॉकर भी ले रखा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में उन्होंने लॉकर का नवीनीकरण कर उसकी अवधि बढ़वाई थी। इसके बाद 9 मई 2025 को उन्होंने करीब 950 ग्राम सोने के आभूषण लॉकर में रखे थे, जिनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.