फरीदाबाद में बाल सुधार गृह से तीन बंदी फरार, हत्या के अलग-अलग मामलों में बंद थे
फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह के सेफ्टी हाउस से शनिवार शाम तीन बाल बंदी बाथरूम की जंग लगी खिड़की तोड़कर फरार हो गए। तीनों बाल बंदी गंभीर आपराधिक मामलों में सुधार गृह में बंद थे। घटना का पता रात को उस समय चला, जब सुधार गृह में बाल बंदियों की नियमित गिनती की गई। इसके बाद सुधार गृह प्रशासन ने मामले की सूचना एनआईटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फरार बाल बंदियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। एनआईटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि शनिवार रात करीब 10 बजे बाल बंदियों की नियमित गिनती के दौरान तीन किशोर गायब मिले। इसका पता चलते ही सेफ्टी हाउस में हड़कंप मच गया। तीनों की सेफ्टी हाउस में तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.