फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद के सेक्टर-24 मुजेसर की एक वर्कशॉप में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। कालका ऑयल कटर वर्कशॉप में आग लगने से पहले एक जोरदार धमाका हुआ जिससे आग और भड़क गई। इस हादसे में फायर ब्रिगेड कर्मियों, पुलिसकर्मियों, वर्कशॉप मालिक और राहगीरों समेत 35 से अधिक लोग झुलस गए।चिंगारी से आग लगने का अंदेशा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजेसर की मैसर्स कालका ऑयल कटर वर्कशॉप में सीएनसी मशीन से स्टील और एल्युमिनियम काटने का काम होता है। सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे एक क्रेन में वेल्डिंग की जा रही थी। वेल्डिंग की चिंगारी से वर्कशॉप में आग लग गई जिसे बुझा लिया गया लेकिन इसी बीच आग की एक चिंगारी पास की दुकानों के बाहर रखे तेल और केमिकल के ड्रमों में जा गिरी।होने लगे धमाके इससे केमिकल के...