फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 24 साल शख्स की जान चली गई। दुर्घटना सूरजकुंड-पाली रोड पर दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब अनंगपुर गांव की ओर से आ रही एक सफेद लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक डंपर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लग्जरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के वक्त कार चला रहे मयंक भड़ाना की मौके पर ही मौत हो गई।एयरबैग को चीरते हुए जा घुसे लोहे के टुकड़े एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एसयूवी की रफ्तार बहुत तेज थी और धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानियों लोगों के मुताबिक, हादसे के दौरान कार के एयरबैग्स तो खुले, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के लोहे के टुकड़े एयरबैग्स को ...