फरीदाबाद, अगस्त 22 -- फरीदाबाद में पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। खासकर 2024 से पहले बनी गाड़ियों की बिक्री अधिक हो रही है। इधर लोगों में ईवी और सीएनजी कारों को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है। इससे लोग पुरानी गाड़ियां जल्दी बेच रहे हैं। वाहन मालिक अब लंबे समय तक कार चलाने के बजाय तीन से चार साल में ही उसे बेचकर नया वाहन लेने में रुचि दिखा रहे हैं। बाजार में सीएनजी ओर इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी लगातार बढ़ रही है।पुरानी कारों को हटा रहे लोग फरीदाबाद में 30 से अधिक कार शोरूम हैं। इनमें रोजाना लगभग 120 से 150 बिकते हैं। कार शोरूम पर पहुंचने वाले ग्राहकों में पुरानी कारों को बेचने का भी रुझान खूब देखने को मिल रहा है। पुरानी गाड़ियों के कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार, पहले आमतौर पर वाहन मालिक अपनी कार को आठ से दस साल ...