फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद,अशेाक जैन। फरीदाबाद पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एत्मादपुर क्षेत्र स्थित होटल पर बुधवार देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से छह युवतियां और एक युवक संदिग्ध एवं आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालिका महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एत्मादपुर की गली नंबर-2 स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सेक्टर-16 स्थित सेंट्रल महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा रानी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में पीएसआई रितु, पीएसआई मोनिका सहित बीपीटीपी, पल्ला और खेड़ी थाना पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

छापेमारी...