फरीदाबाद, जून 27 -- फरीदाबाद के सेक्टर 8 पुलिस स्टेशन के शस्त्रागार (हथियार रखने के कमरे) से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात के मास्टरमाइंड की पहचान एक ITI अप्रेंटिस मोनू के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपियों में ज्यादार चोरी के हथियार खरीदने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने मोनू से 1 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। मोनू पर आरोप है कि बीते सात महीनों के दौरान उसने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया और चोरी किए हथियारों को अपने परिचितों के जरिए हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बेच दिया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मोनू के साथ ही उसकी गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से मोनू जहां ITI का छात्र है, वहीं उसकी गर्लफ्...