फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद के सेक्टर 15 से बड़ी घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक फूड डिलीवरी एजेंट की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 15 इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक फूड डिलीवरी एजेंट की मौत हो गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद आरोपी कार ड्राइवर सोमवार सुबह 2 बजे फरार हो गया और पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 28 साल के आनंद राज बिंद के रूप में हुई है। पिछले कई सालों से वह चंदिला चौक के पास भटोला गांव में किराए के मकान में रह रहा था और फूड डिलीवरी एजेंट का काम करता था। यह भी पढ़ें- फर...