फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- फरीदाबाद में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्वतीय कॉलोनी संजय एंक्लेव में अवैध तरीके से क्लीनिक चलाकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को धर दबोचा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह की शिकायत पर थाना सारन में मामला दर्ज हुआ है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह को शिकायत मिली थी कि पर्वतीय कॉलोनी संजय एंक्लेव में एक व्यक्ति बिना मेडिकल डिग्री के लोगों का इलाज कर रहा है। यही नहीं वह लोगों को अपने यहां से ही उल्टी-सीधी दवा देता है और मोटी रकम ऐंठने का काम करता है। जिला उपायुक्त ने शिकायत चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. जयंत आहूजा को भेजी और कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उपायुक्त के निर्देश के अनुसार डॉ. जयंत आहूजा ने मेडिकल ऑफिसर्स की एक टीम गठित की। टीम में डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. विजय, औषध नियंत्रण अधिकारी संदीप गह...