फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद में बुधवार से संपत्ति खरीदना महंगा होगा। सरकार ने जिला प्रशासन के प्रस्तावित सर्किल रेट (कलेक्टर रेट) को मंजूरी दे दी है। इसमें 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। आज से नए रेट लागू होंगे। ग्रेटर फरीदाबाद का इलाका सबसे ज्यादा महंगा होगा। गौरतलब है कि जिला राजस्व विभाग की ओर से जारी प्रस्ताव के तहत नई दरों पर 31 मार्च तक लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन दरों को लागू किया जा रहा है, जिससे जमीन और फ्लैट की खरीद-फरोख्त महंगी हो जाएगी। नीमका और फरीदपुर में आवासीय रेट 75 फीसदी तक बढ़ाकर 18,000 रुपये से 31,500 रुपये प्रति वर्ग गज किए गए है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद वालों के लिए बड़ी राहत, तिगांव-मंझावली रूट पर फिर शुरू होगी बस सेवा वहीं, सेक्टर-14 और सेक्टर-21ए जैसे पॉश क्षेत्रो...