फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद के तिलपत स्थित गिरदावर एंक्लेव में एक लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने खाली मैदान में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पल्ला थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।छेड़खानी का विरोध करने पर हमला पुलिस के मुताबिक, तिलपत की गिरदावर एंक्लेव में रहने वाले 28 साल के जयसिंह बैंसला टैंपो चलाते थे। सोमवार शाम को वे अपने घर के बाहर गली में खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक लड़की ने उन्हें बताया कि 2 लड़के उसे छेड़ रहे हैं। पीड़िता ने बचाने की गुहार लगाई। इस पर जयसिंह ने उन लड़कों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी। चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला लड़की को छेड़ने से रोकने से नाराज दोनों लड़के उन्हें दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.