फरीदाबाद में कार ने बाइक सवार को घसीटा, 4 बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
फरीदाबाद न्यूज, नवम्बर 28 -- ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 में अमोलिक चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से 4 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना 22 नवंबर की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अजय नवादा गांव की लीलावती कॉलोनी का रहने वाला था। अंसल क्राउन बिल्डर कंपनी में परचेज मैनेजर के पद पर कार्यरत था। 22 नवंबर की शाम वह अपने भाई संजय के साथ पल्सर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। मोटरसाइकिल संजय चला रहा था और अजय पीछे बैठा था। दोनों भाइयों ने हेलमेट पहन रखे थे। सेक्टर-88 स्थित अमोलिक चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई टिआगो कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.