फरीदाबाद, जुलाई 3 -- फरीदाबाद के अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान का दायरा अब और बढ़ने जा रहा है। मकानों और मोबाइल टावरों के बाद वन विभाग अब वन क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल व उनके आसपास हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण की जांच करेगा। विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और इस महीने संयुक्त निरीक्षण अभियान शुरू होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान जिन स्थलों पर वन भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण मिलेगा, वहां पहले नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभाग कार्रवाई करेगा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। यह भी पढ़ें- NCR में कहां फिर हुआ बुलडोजर वाला ऐक्शन, एक झटके में 100 और झुग्गियां सा...