फरीदाबाद डकैती में उठाए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
अमरोहा, नवम्बर 17 -- हरियाणा के फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में 1.04 करोड़ रुपए की डकैती के मामले में उठाए गए अमरोहा निवासी रेहान की संदिग्ध परिस्थितियों में हरियाणा में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्राइम ब्रांच के टार्चर करने से उसकी मौत हुई है। गुजरी 25 सितंबर को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर तगा गांव में पूर्व सरपंच के घर डकैती पड़ी थी जिसमें बदमाश लगभग 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए लूटे गए थे। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस ने 8 अक्टूबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। जिसमें एक आरोपी पूर्व सरपंच का पड़ोसी व तीन अन्य आरोपी अमरोहा के थे। बाद में 18 अक्टूबर को हरियाणा पुलिस ने अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी 23 वर्षीय रिहान को भी उठाया था। मृतक के पिता का दावा है कि फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.