नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- फरीदाबाद में पिछले गुरुवार इलेक्ट्रिक गाड़ी कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या केले की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। आरोपियों में से एक को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चार अक्टूबर को एचआर मैनेजर लक्ष्मण की डीलर चौक पर दो आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना तब हुई जब फल बेचने वाले के साथ एक दर्जन केले के लिए 100 मांगने को लेकर उनकी बहस हो गई थी। फल बेचने वाले रिंकू ने अपने साथियों को बुलाया, जिन्होंने लक्ष्मण और उनके भतीजे महेश पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में महेश घायल हो गए और उनका इल...